नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुनिहार पुलिस की नाकाबंदी में 4.60 ग्राम चिट्टा बरामद, एसडीआरएफ कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

कुनिहार पुलिस की नाकाबंदी में 4.60 ग्राम चिट्टा बरामद, एसडीआरएफ कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मामला FIR दिनांक 13.08.2025, धारा 21, 29 ND&PS अधिनियम, थाना कुनिहार, जिला सोलन (हि.प्र.)

दिनांक 12/13-08-2025 की रात थाना कुनिहार की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और अपराध रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुबाथु की ओर से एक मोटरसाइकिल आ रही है, जिस पर दो युवक सवार हैं। बताया गया कि ये दोनों युवक चिट्टा/हेरोइन की तस्करी में संलिप्त हैं और आज भी भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सनोगी के पास नाकाबंदी की और मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। जांच में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की पहचान अंकुश कुमार (पुत्र श्री सुरेश कुमार, निवासी ग्राम नम्होल, डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन, हि.प्र., आयु 28 वर्ष) और नितीश (पुत्र श्री जयप्रकाश, निवासी ग्राम टियुकरी (स्यांवा), डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन, हि.प्र., आयु 28 वर्ष) के रूप में हुई।

दोनों के कब्जे से कुल 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। इस पर थाना कुनिहार में मामला दर्ज कर लिया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अंकुश कुमार वर्तमान में शिमला में एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।

मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जब्त किया गया है और दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930