नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस चुनवा जीते तो चुनाव आयोग ठीक, हारे तो गलत : बिंदल – भारतीय नेशनल न्यूज

कांग्रेस चुनवा जीते तो चुनाव आयोग ठीक, हारे तो गलत : बिंदल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांग्रेस चुनवा जीते तो चुनाव आयोग ठीक, हारे तो गलत : बिंदल

 

• बिंदल ने प्रतिभा को दिलाया याद ,”कांग्रेस 2022 में सत्ता में आई तो चुनाव आयोग ठीक, लोक सभा में गलत”

 

शिमला, राहुल गांधी द्वारा फाॅल्स नेरेटिव ‘‘झूठा वातावरण’’ खड़ा करने का जो प्रयास किया जा रहा है, उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे चुनावों के बारे में एक ही राय रखते हैं कि यदि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतती है तो चुनाव सही तरीके से करवाया गया और यदि चुनाव हारती है तो चुनाव आयोग को और भारतीय जनता पार्टी को गाली देना, झूठा बताना, ये कांग्रेस के नेताओं का धर्म बन जाता है। राहुल गांधी की देखा देखी में प्रतिभा सिंह ने कह डाला कि हिमाचल प्रदेश का 2024 में हुआ लोकसभा चुनाव गलत तरीके से हुआ है और इसलिए कांग्रेस पार्टी चुनाव हारी है।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हम प्रतिभा सिंह को याद दिलाना चाहते हैं कि 2022 में वही चुनाव आयोग था, वही केन्द्र में मोदी जी की सरकार थी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई। उस समय के चुनाव को कांग्रेस के नेता सही मानते हैं और लोकसभा चुनाव को गलत मानते हैं अर्थात ‘‘मीठा-मीठा घप्प, कड़वा-कड़वा थू’’ वाला फाॅर्मूला देशभर के सभी कांग्रेसियों को समझ आता है। बिहार में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार होना निश्चित है इसलिए हारने के बहाने पहले से ही बनाने में जुट गए हैं। कांग्रेस के नेता झूठ बोलना और आगे चले जाना, इस मामले में महारत रखते हैं। झूठी गारंटियों के नाम पर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई और पिछले 3 साल से झूठ का सहारा लेकर चल रही है।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि देश की जनता पहले ही कांग्रेस की सच्चाई जान चुकी है और हिमाचल प्रदेश की जनता भी अब जान चुकी है। इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं के झांसे में हिमाचल की जनता अब नहीं आएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930