नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 8 साल से फरार आरोपी – भारतीय नेशनल न्यूज

धर्मपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 8 साल से फरार आरोपी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आज दिनाक 08-08-2025 को पुलिस थाना धर्मपुर में गठित पी०ओ० सैल की टीम द्वारा भगौडे अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगौड़े अपराधी राकेश कुमार पुत्र श्री रोशन लाल निवासी गाव रोपड़ रोड़ नालागढ़ जिला सोलन हि०प्र० उम्र 55 वर्ष को माजरी चौक पंचकुला से गिरफतार किया गया। जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग सख्या 138/2025 दिनांक 08-08-2025 धारा 209,269 BNS के तहत दर्ज किया गया । *इस अभियोग की जाच के दौरान पाया गया कि दिनाक 14-02-2017 को चण्डीगढ़ निवासी श्री पकज शर्मा ने पुलिस थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिनांक 14-02-2017 को जब वह अपने मोटर साईकिल पर अपनी पत्नी सहित कसौली घुमने के बाद वापिस चण्डीगढ जा रहे थे तो सनवारा के समीप एक पी०बी० नम्बर की टैक्सी के चालक ने टैक्सी को तेज रफतारी व लापरवाही से गलत दिशा चलाकर इनकी मोटर साईकिल को टक्कर मार दी जिस पर इन्हें व इनकी पत्नी को काफी चोटे लगी जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर मे अभियोग संख्या 20/2017 दिनाक 14-02-2017 धारा 279,337,338 भा०द०स० के तहत पंजीकृत किया गया था। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान उक्त मामले में संलिप्त उक्त आरोपी गिरफतार करके जमानत मुचलका पर छोडा गया था तथा मामले में आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपपत्र तैयार करके विचारण हेतू हेतू माननीय न्यायालय में पेश किया गया था जो विचाराधीन न्यायालय चल रहा है। उक्त मामले के ट्रायल / विचारण के दौरान उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा बार-2 न्यायालय में पेश होने के आदेश दिये जा रहे थे परन्तु उसके बावजूद भी यह भगौडा आरोपी माननीय न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा इसे भगौड़ा अपराधी घोषित किया गया था जिसकी तलाश पुलिस थाना कसौली की टीम द्वारा लगातार की जा रही थी परन्तु आरोपी अपनी गिरफतारी से बचने के लिये बार-2 अपने ठिकाने बदल रहा था। उक्त भगौडे अपराधी को आज दिनाक 08-08-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में जाँच जारी है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728