नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अनोखा मामला….रोहतक PGI में फर्जी डॉक्टर पकड़ा : UK से MBBS करने वाले दोस्त की जगह मरीजों का इलाज कर रहा था; पूछताछ में 12वीं पास निकला* – भारतीय नेशनल न्यूज

अनोखा मामला….रोहतक PGI में फर्जी डॉक्टर पकड़ा : UK से MBBS करने वाले दोस्त की जगह मरीजों का इलाज कर रहा था; पूछताछ में 12वीं पास निकला*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*अनोखा मामला….रोहतक PGI में फर्जी डॉक्टर पकड़ा : UK से MBBS करने वाले दोस्त की जगह मरीजों का इलाज कर रहा था; पूछताछ में 12वीं पास निकला*

 

*हरियाणा के रोहतक PGI में मरीजों का इलाज करते हुए एक फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया है। वह अपने दोस्त की जगह मरीजों का इलाज कर रहा था। युवक का दोस्त एक साल के लिए UK से MBBS करने के बाद रोहतक PGI में इंटर्नशिप करने के लिए आया था, लेकिन उसने अपनी जगह दोस्त को भेज दिया*

 

*पकड़े गए युवक की पहचान सोनीपत के निजामपुर माजरा गांव के रहने वाले साहद के रूप में हुई है। वह 12वीं पास है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।*

 

*जून 2025 से अस्पताल में नहीं आया*

 

*साहद का दोस्त कंसाला गांव निवासी कृष्ण गहलावत MBBS करने के बाद रोहतक PGI में आर्थो डिपार्टमेंट में इंटर्नशिप करने के लिए आया था। इस साल जून 2025 के बाद वह अस्पताल में नहीं आया। कृष्ण की जगह उसका दोस्त साहद आ रहा था। गुरुवार को अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ को साहद पर शक हुआ, क्योंकि ड्यूटी के लिए कृष्ण का नाम रजिस्टर्ड था, जबकि वह वहां अपना नाम साहद बता रहा था*

 

*ID कार्ड नहीं दिखा पाया युवक*

 

*स्टाफ ने जब उससे आईडेंटिटी कार्ड मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। स्टाफ की शिकायत पर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे अधिकारियों के पास ले जाया गया। यहां उसने बताया कि वह अपने दोस्त की जगह पर पेंशेंट देख रहा था। साहद ने 12वीं के बाद पेशेंट केयर असिस्टेंट (PCA) का डिप्लोमा किया हुआ है। उसके पास डॉक्टरी से संबंधित कोई भी डिग्री नहीं है*

 

*थाना प्रभारी बोले- कृष्ण पर भी FIR की*

 

*PGIMS थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि युवक PGI के आर्थो डिपार्टमेंट में दूसरे डॉक्टर की जगह नौकरी कर रहा है। हमने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। अभी युवक से पूछताछ की जा रही है। कल उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। हमने केस में कृष्ण अहलावत को भी आरोपी बनाया है। उसकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930