नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अर्की में क्वांटो गाड़ी चोरी का मामला सुलझा, आरोपी मनीष गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

अर्की में क्वांटो गाड़ी चोरी का मामला सुलझा, आरोपी मनीष गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Case FIR No.51/2025 dated 01-08-2025 U/S 303(2) PS Arki District Solan

दिनाक 01-08-2025 को अर्की निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनके पास एक Quanto गाडी नम्बर CH-01AQ-8707 है जिसे इन्होने अपने गांव तनसेटा में अपने घर के उपर बनी पार्किंग में खड़ी की थी जिसकी चाबी इनके पास ही थी। दिनांक 01-08-2025 को प्रातः जब यह सोकर उठा तो इनकी गाडी पार्किंग में खड़ी नहीं थी जिस पर इन्होंने अपनी गाड़ी की तलाश आसपास के क्षेत्रों में भी की परन्तु कहीं पर भी न मिली I जिस पर इन्हें शक हुआ कि इनकी उपरोक्त गाड़ी को कोई शरारती तत्व दिनाक 31-07-2025/01-08-2025 की रात्रि को चोरी करके ले गया है। चोरी हुई उक्त गाड़ी की कीमत लगभग 5,00,000/- है। जिस पर पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। *अभियोग के पंजीकृत होने के उपरान्त पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा गाड़ी व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी तथा तलाश के दौरान उक्त टीम द्वारा CCTV फुटेज व अन्य तकनीकि साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर अर्की की पुलिस टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए उक्त मामले में संलिप्त आरोपी मनीष कुमार पुत्र श्री कमलेश कुमार निवासी गांव तनसेटा डा०खा० जोबडी तह० अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 25 वर्ष को दिनाक 01-08-2025 को गिरफतार किया गया तथा चोरी हुई गाड़ी को भी ब्रामद कर लिया गया । गिरफतार आरोपी को आज दिनाक 02-08-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । गिरफतार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930