नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंटवारे के दौरान जो शरणार्थी बन कर आये, पुरुषार्थी बन पहचान बनाई – घनश्याम दास – भारतीय नेशनल न्यूज

बंटवारे के दौरान जो शरणार्थी बन कर आये, पुरुषार्थी बन पहचान बनाई – घनश्याम दास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बंटवारे के दौरान जो शरणार्थी बन कर आये, पुरुषार्थी बन पहचान बनाई – घनश्याम दास


विभाजन की विभीषिका – स्मृति दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का होगा आयोजन – अजय मित्तल

ज़िले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा – अजय मित्तल

पंचकूला: 2 अगस्त:

पंचकूला विधानसभा प्रभारी घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक यमुनानगर ने कल शनिवार को भाजपा जिला मुख्यालय पंचकमल में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में बोलते हुए कहा, 1947 में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के मध्य हुए विभाजन के पश्चात् उत्पन्न अफरातफरी के माहौल में अपना घर, व्यापार, खेत, खलिहान छोड़ पाकिस्तान से पलायन कर हिन्दुस्तान में शरणार्थी बन कर आने वालो ने पुरुषार्थी बनकर देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित इस जिला स्तरीय बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, समाजसेवी आर पी मल्होत्रा सहित प्रदेश, जिला एवं मंडलो के पदाधिकारी, पार्षद उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में घनश्याम दास ने बताया, अगस्त के प्रथम सप्ताह में विभाजन की विभीषिका – स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन करेगी, यह कार्यक्रम पंचनद शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जायेगा जिसके लिए पंजाबी समाज सभ्याचारिक मंच के अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स एसोसिएशन (फोरा) के प्रधान आर पी मल्होत्रा को ज़िम्मेदारी दी गयी है। घनश्याम दास ने कहा, आगामी 10, 11 और 12 अगस्त को ज़िले के सभी नौ मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी साथ ही 14 अगस्त को फरीदाबाद में विभाजन की विभीषका – स्मृति दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे पंचकूला ज़िले से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा, शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम की तैयारियों में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ लगे हुए है, विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा का आयोजन पार्टी हर वर्ष करती है, जिसे समाज के हर वर्ग की सराहना मिलती रही है, इस वर्ष इसे और वृहद पैमाने पर मनाया जायेगा। जिला महामंत्री जय कौशिक ने बैठक में आये सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930