नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया – भारतीय नेशनल न्यूज

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 25 जुलाई 2025

पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण अत्यंत आवश्यक : डॉ. अरविंद मल्होत्रा

सोलन के कोठों क्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन तथा वन विभाग के सहयोग से आयोजित पौधरोपण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अरविंद मल्होत्रा ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी की रक्षा के लिए पौधरोपण नितांत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखरेख भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है जैसे किसी नवजात शिशु की होती है। जब तक हम पौधों की सही तरह से देखभाल नहीं करते, वे वृक्ष नहीं बन सकते। डॉ. मल्होत्रा ने यह भी कहा कि इस प्रकार के अभियानों से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न की जा सकती है और हर व्यक्ति को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम 10 पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए, ताकि धरती को हरा-भरा और सुरक्षित रखा जा सके।

वन मंडल अधिकारी डॉ. एच. के. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पौधरोपण अभियान में जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वन हमारे राष्ट्रीय धरोहर हैं और इनके संरक्षण के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए।

इस अभियान में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय मंडयाल, फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की न्यायाधीश कनिका चावला, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिव्या ज्योति पटयाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आकांक्षा डोगरा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सोनल शर्मा और आर. मेहुल शर्मा ने भी सहभागिता करते हुए पौधे रोपित किए।

इस अवसर पर हरड़, बेहड़ा, आंवला, जामुन, देवदार और दाड़ू सहित लगभग 80 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में सोलन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनोज वर्मा, ग्राम पंचायत शामती की प्रधान लता, कोठों पंचायत की प्रधान जयवंती ठाकुर, उपप्रधान सुनील ठाकुर, सहायक वन संरक्षक चंद्रिका शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी रविकांत, शेड्स कॉलेज चम्बाघाट के विद्यार्थी एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930