नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 112 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार – थाना अर्की पुलिस की त्वरित कार्रवाई – भारतीय नेशनल न्यूज

112 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार – थाना अर्की पुलिस की त्वरित कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Case FIR No. 49/2025, dated 24-07-2025, U/S 20 ND&PS Act, PS Arki

दिनांक 23/24 जुलाई 2025 की रात्रि को, पुलिस थाना अर्की की एक टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से तैनात थी। इसी दौरान टीम को एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक एस-प्रेसो (S-Presso) वाहन कुनिहार की ओर से पिपलूघाट की तरफ आ रहा है, जिसे अमर देव नामक व्यक्ति चला रहा है। सूचना में बताया गया कि उक्त व्यक्ति अपनी गाड़ी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ (चरस) लेकर जा रहा है, जिसे वह सप्लाई करने की योजना में है।

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाका बंदी की और संदिग्ध वाहन को रोक कर जांच की। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार व्यक्ति की पहचान अमर देव पुत्र स्वर्गीय श्री देवी दत्त, निवासी गांव नौणी, डाकघर डारलाघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 57 वर्ष, के रूप में हुई। वाहन की तलाशी के दौरान 112 ग्राम से अधिक चरस बरामद की गई।

इस पर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस थाना अर्की में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान उपरोक्त वाहन को जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज, दिनांक 24 जुलाई 2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले की विवेचना प्रगति पर है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930