नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घग्घर नदी के पास न जाएं, अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें – पंचकूला पुलिस की चेतावनी – भारतीय नेशनल न्यूज

घग्घर नदी के पास न जाएं, अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें – पंचकूला पुलिस की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पंचकूला पुलिस ने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए संभावित प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनज़र सावधानी बरतने की अपील की है। इस दिशा में पुलिस ने घग्घर नदी के आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया और वहां रहने वाले लोगों को संभावित खतरे से अवगत कराया। यह पहल डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में की गई, जिनका उद्देश्य मानसून के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और समय रहते जागरूकता फैलाना है।

निरीक्षण के दौरान सेक्टर-1 चौकी की पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों को बताया कि बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नागरिकों को आगाह किया गया कि वे नदी किनारे जाने से बचें और किसी भी तरह की लापरवाही न करें, क्योंकि इससे जान को खतरा हो सकता है।

पुलिस ने लोगों से यह भी अनुरोध किया कि वे प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें ताकि सहायता तुरंत पहुंचाई जा सके।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा, “मानसून में प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी रहती है, लेकिन अगर हम पहले से सतर्क रहें और प्रशासन का सहयोग करें, तो नुकसान को कम किया जा सकता है। पुलिस पूरी तरह तैयार है, पर आम जनता का सहयोग भी उतना ही जरूरी है। कृपया सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष 0172-2582100 या 7508324900 पर संपर्क करें।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728