नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन: नेपाली किरायेदार ने की महिला मकान मालिक की हत्या, खुद खाया जहर, हालत नाजुक – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन: नेपाली किरायेदार ने की महिला मकान मालिक की हत्या, खुद खाया जहर, हालत नाजुक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, हिमाचल प्रदेश। जिले के सलोगड़ा क्षेत्र के मथिया गांव में दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले एक नेपाली मूल के किरायेदार ने अपनी 56 वर्षीय मकान मालिक की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे अचेतावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में शिमला के आईजीएमसी रेफर किया गया है।

यह घटना उस समय हुई जब घर में महिला अकेली थी और उसका परिवार शूलिनी मेले में गया हुआ था। रात को जब महिला का बेटा वापस लौटा, तो मां को न पाकर उसकी तलाश शुरू की। प्रेम नामक किरायेदार के कमरे से कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर का नजारा बेहद भयावह था—मकान मालकिन खून से लथपथ मृत पड़ी थीं और पास ही आरोपी बेसुध हालत में पड़ा था।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका के बेटे देवेंद्र कुमार ने इस बारे में पुलिस थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनके पिता रेलवे में कार्यरत हैं और उस समय ड्यूटी पर थे, जबकि मां संतोष देवी घर पर अकेली थीं।

देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से प्रेम नामक नेपाली युवक उनके घर में किराए पर रह रहा था। घटना वाले दिन प्रेम ने दिनभर शराब पी रखी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब के नशे में उसने महिला को अकेला पाकर हत्या कर दी और फिर कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, ताकि सबूतों का वैज्ञानिक ढंग से विश्लेषण किया जा सके। साथ ही प्रेम को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में शिमला रेफर किया गया है।

मामले की जांच गहराई से जारी है और हर पहलु को ध्यान में रखकर देखा जा रहा है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध और आक्रोशित हैं, जिसके चलते इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, जो मामले की दिशा तय कर सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930