नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवभूमि में संकट से निपटने तथा आपदा पीड़ितों को केंद्र सरकार से मिले 2006.40 करोड़, जेपी नड्डा ने पीएम का किया धन्यवाद  – भारतीय नेशनल न्यूज

देवभूमि में संकट से निपटने तथा आपदा पीड़ितों को केंद्र सरकार से मिले 2006.40 करोड़, जेपी नड्डा ने पीएम का किया धन्यवाद 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देवभूमि में संकट से निपटने तथा आपदा पीड़ितों को केंद्र सरकार से मिले 2006.40 करोड़, जेपी नड्डा ने पीएम का किया धन्यवाद

शिमला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र मंत्री अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष-2023 में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की प्राकृतिक आपदाओं के चलते राहत राशि के रूप में 2006.40 करोड़ रु की “पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना” को मंजूरी प्रदान करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। देवभूमि में संकट से निपटने तथा आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करने में मोदी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता आपदा पीड़ित नागरिकों को महत्वपूर्ण संबल है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने 2023 की बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के लिए 2006.40 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ ‘पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना’ को मंजूरी दी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के दौरान राज्य सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान केन्द्र सरकार ने SDRF के तहत 28 राज्यों को 20,264.40 करोड़ रुपये और NDRF के तहत 19 राज्यों को 5,160.76 करोड़ रुपये जारी किए।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के दौरान राज्य सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के आपदा प्रतिरोधी भारत (Disaster Resilient India) के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने देश में आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की हैं। भारत में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (Disaster Risk Reduction) प्रणाली को मजबूत करके आपदाओं के दौरान जान-माल के किसी भी बड़े नुकसान को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सती, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930