सोलन पुलिस की सख्त कार्रवाई: कुख्यात नशा तस्कर पंकज कुमार को प्रिवेंटिव हिरासत में भेजा गया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सोलन जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, PIT NDPS Act 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs & Psychotropic Substances Act) की धारा 3(1) के तहत एक और आदतन नशा तस्कर को तीन महीने की निवारक हिरासत में भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा की गई, जिसमें पंकज कुमार पुत्र श्री जोगिंदर कुमार, निवासी गांव थड़े की ठाकुरद्वारा, डाकखाना मांडोधार, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.) को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध पहले से ही चिट्टे की तस्करी के दो मामले दर्ज हैं, जो पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत हैं।
गौरतलब है कि पंकज कुमार को इन मामलों में जमानत मिली हुई थी, बावजूद इसके वह लगातार नशा तस्करी में सक्रिय पाया गया। बार-बार पकड़े जाने और जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से अवैध गतिविधियों में लिप्त हो जाता था। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके तहत सक्षम प्राधिकारी ने उसकी निवारक हिरासत के आदेश पारित किए।
अब तक, सोलन पुलिस द्वारा PIT NDPS Act के अंतर्गत चार आदतन नशा तस्करों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जा चुका है। सभी आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की प्रिवेंटिव कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





