नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन वार्ड नंबर 05 में पार्षद अमरदीप पांजा ने खुद मौजूद रहकर सफाई अभियान की शुरुआत की – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन वार्ड नंबर 05 में पार्षद अमरदीप पांजा ने खुद मौजूद रहकर सफाई अभियान की शुरुआत की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन
दिनांक: 12.06.2025

सोलन नगर परिषद के वार्ड नंबर 05 के पार्षद अमरदीप पांजा ने मोहन कॉलोनी में स्वयं उपस्थित रहकर सफाई अभियान की निगरानी की और वहां फैले कूड़े-कचरे व भांग की घास को हटवाने का कार्य शुरू करवाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य वार्ड को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना है और इसके लिए वह लगातार कार्य कर रहे हैं।

अमरदीप पांजा ने बताया कि उन्होंने निर्माण सामग्री के ठेकेदार को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि जहां मलबा गिराया गया है, उसे शीघ्र हटाया जाए। ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि अगले 2-3 दिनों में मलबा हटा दिया जाएगा।

उन्होंने वार्ड वासियों से भी अपील की कि स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें और खुले में कूड़ा फेंकने से परहेज करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकता हुआ पाया गया तो उस पर ₹5,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

पार्षद पांजा ने यह भी दोहराया कि वे वार्ड नंबर 05 को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31