नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईसीडीएस योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

आईसीडीएस योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 04 अगस्त 2026

जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक में आईसीडीएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल की अध्यक्षता में एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आईसीडीएस की निगरानी व्यवस्था को समय की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पूरक पोषण सेवाओं, प्रारंभिक बाल शिक्षा तथा स्वास्थ्य जांच कार्यक्रमों का आकलन करते हुए इनके बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि बेटी है अनमोल योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 73 लाभार्थियों को लगभग 3.70 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। वहीं विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत 13 लाभार्थियों को करीब 2.60 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।

इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 1,381 लाभार्थियों को लगभग 1.52 करोड़ रुपये तथा 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के 68 लाभार्थियों को 7.32 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इसके अतिरिक्त, चालू वित्तीय वर्ष में 0 से 18 वर्ष वर्ग के 667 लाभार्थियों को लगभग 19.83 लाख रुपये तथा 18 से 27 वर्ष वर्ग के 5 लाभार्थियों को करीब 17 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शगुन योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 288 लाभार्थियों को लगभग 89 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

दिव्यांशु सिंगल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नियमित रूप से जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिले में विभाग के अंतर्गत 560 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। इन समूहों ने वर्ष 2025-26 के दौरान 1.16 करोड़ रुपये की बचत की है, जबकि 215 स्वयं सहायता समूहों को 1.93 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930