नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएचसी लालड़ू में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू – भारतीय नेशनल न्यूज

सीएचसी लालड़ू में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्यालय, जिला लोक संपर्क अधिकारी, एस.ए.एस. नगर

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के प्रयासों से सीएचसी लालड़ू में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू

विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने की घोषणा, मेडिकल अधिकारियों के पद दो से बढ़ाकर चार करने का ऐलान

लालड़ू (एस.ए.एस. नगर), 4 अगस्त:

डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) लालड़ू में अब 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में घोषणा पंजाब विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने डेराबस्सी के विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा उठाए गए प्रश्न के उत्तर में की।

विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि सीएचसी लालड़ू में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं दोपहर 3 बजे के बाद बंद हो जाती थीं। इसके चलते 50 से अधिक गांवों, लालड़ू और हंडेसरा के 17 वार्डों तथा आसपास के कस्बों के लोगों को आपातकालीन उपचार के लिए डेराबस्सी, अंबाला और चंडीगढ़ जाना पड़ता था।

जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि सीएचसी लालड़ू में अब 24×7 स्वास्थ्य सेवाएं विधिवत रूप से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मेडिकल अधिकारियों के स्वीकृत पदों की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी गई है, ताकि मरीजों को चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसके अलावा मेडिसिन और स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभागों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे सिजेरियन प्रसव सहित अन्य विशेष स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक 24 घंटे संचालित होने वाला स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत 117 ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें से 10 पहले ही कार्यरत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए अगले दो सप्ताह में 700 से अधिक नर्सों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे, जबकि पंजाब के 23 में से 20 जिलों में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) स्थापित किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के उत्तर के बाद विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि लगभग 30 वर्ष पुराने सीएचसी लालड़ू में 24 घंटे चिकित्सीय सेवाओं की शुरुआत क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30