नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन पुलिस ने आदतन नशा तस्कर को निवारक हिरासत में भेजा – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन पुलिस ने आदतन नशा तस्कर को निवारक हिरासत में भेजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन जिले की पुलिस द्वारा नशा तस्करी में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए, अब उन्हें PIT NDPS Act 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) के तहत निवारक हिरासत में लिया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य इन अपराधियों को दोबारा नशा तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल होने से रोकना है।

इसी क्रम में, गांव शिल्ली, डाकघर दामकड़ी, तहसील व जिला सोलन के निवासी सचिन ठाकुर पुत्र श्री इन्दर सिंह को इस अधिनियम की धारा 3(1) के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस थाना सदर सोलन द्वारा की गई इस कार्यवाही के तहत आरोपी को तीन महीने के लिए जेल भेजा गया है। सचिन ठाकुर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दो मामले दर्ज हैं, जिनमें कुल 43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन की बरामदगी हुई थी। यह व्यक्ति दोनों मामलों में जमानत पर बाहर था, लेकिन जमानत के बाद भी लगातार नशा तस्करी में संलिप्त पाया गया।

इससे पहले भी सोलन पुलिस ने इसी अधिनियम के अंतर्गत दो अन्य कुख्यात तस्करों पर भी कार्यवाही की थी। इनमें हितेंदर कुमार उर्फ रिंकू (गांव क्यार, तहसील अर्की, जिला सोलन) और नीरज शर्मा (गांव मलोग झागली, जिला शिमला, हाल निवासी वाकनाघाट, तहसील कंडाघाट, सोलन) शामिल हैं। ये दोनों आरोपी वर्तमान में जेल में हैं।

जिला पुलिस ने अब तक 15 आदतन तस्करों के विरुद्ध निवारक हिरासत के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे हैं, और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ यह प्रक्रिया जारी रहेगी। पुलिस का यह कदम नशा तस्करी पर नियंत्रण पाने की दिशा में एक सख्त व ठोस प्रयास है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930