नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुमारहट्टी में भंडारे के दौरान व्यक्ति की अचानक मृत्यु: धर्मपुर पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच जारी – भारतीय नेशनल न्यूज

कुमारहट्टी में भंडारे के दौरान व्यक्ति की अचानक मृत्यु: धर्मपुर पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 06-06-2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर से थाना धर्मपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को कुमारहट्टी से मृत अवस्था में चिकित्सा केंद्र लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर मृत पाया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान विनोद कुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष, पुत्र श्री महेन्द्र सिंह, निवासी गांव पड़गयानी, डाकघर कुमारहट्टी, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

मौके पर मृतक केपरिवारजन व अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे, जिनके समक्ष शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या खरोंच के कोई भी स्पष्ट निशान नहीं पाए गए। मृतक के परिजनों व अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान मौके पर ही दर्ज किए गए।

प्राथमिक जांच से यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 06-06-2025 को कुमारहट्टी चौक पर पिकअप यूनियन द्वारा एक भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें विनोद कुमार भी कार्य कर रहा था। कार्य करते समय वह अचानक बेहोश हो गया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे तुरन्त सीएचसी धर्मपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अब तक की जांच में मृतक की मृत्यु के संबंध में किसी प्रकार की साजिश या संदेह की बातसामने नहीं आई है। प्रारंभिक रूप से यह माना जा रहा है कि मृत्यु का कारण हृदयगति रुकना या किसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकता है। हालांकि, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम एमएमयू सुल्तानपुर में करवाया गया, और आवश्यक परीक्षण के लिए विसरा संरक्षित कर राज्य फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के उपरांत मृतक का शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930