नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश सरकार बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

प्रदेश सरकार बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, दिनांक 05.06.2025

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बताया कि प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह बात आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में कही।

संजय अवस्थी ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अनिवार्य हो गया है, इसलिए प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू कर दी है।

उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन, फार्मेसी, नर्सिंग, विधि आदि क्षेत्रों में डिप्लोमा, डिग्री और पीएचडी तक के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना के अंतर्गत अधिकतम 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण दिया जाता है।

 

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत, जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है, उनकी विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च प्रदेश सरकार वहन कर रही है। साथ ही, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा तथा अक्षम माता-पिता के सभी पात्र बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक मासिक 1000 रुपये की राशि उनके आरडी खाते में दी जाती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए भी सरकार काम कर रही है। अर्की के नागरिक अस्पताल में 7 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात हैं और भविष्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने दंगल का शुभारंभ भी किया। उन्होंने स्कूल के खेल मैदान के विस्तार के लिए 15 लाख रुपये की मंजूरी की जानकारी दी और जल्द ही इसका काम शुरू होगा। गम्बर खड्ड की पेयजल योजना के तहत बसंतपुर एवं आस-पास के गांवों के लिए लगभग 41 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

 

संजय अवस्थी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर के मुख्य द्वार की मरम्मत के लिए 1 लाख रुपये, महिला मंडल भवानी के भवन के ऊपर पुस्तकालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपये तथा महिला मंडल बसंतपुर के प्रांगण के संवर्धन हेतु 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही बसंतपुर, पुरायणा, कहडोग और हरथू महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये और आयोजन समिति को 21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 2100 रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी।

दसवीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा डिम्पल ठाकुर को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संजय अवस्थी ने उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं और जल्द समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बसंतपुर के प्रधान राम चंद ठाकुर, ग्राम पंचायत शहरोल की प्रधान कमलेश कुमारी, एस.एम.सी. के प्रधान ललित ठाकुर, ग्राम सुधार सभा के सचिव धर्मपाल, महिला मंडल बसंतपुर की प्रधान पुष्पा तनवर, वार्ड सदस्य धनी राम, बाबू राम, जय प्रकाश, उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी रविन्द्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार कमल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930