नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 11 वर्षों से सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर – भारतीय नेशनल न्यूज

11 वर्षों से सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

वृक्ष लगाएँ, धरती को हरा-भरा बनाएं: अनुराग ठाकुर

5 जून 2025, हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने बीते 11 वर्षों को पूरी तरह देश सेवा, बेहतर प्रशासन और गरीबों के कल्याण को समर्पित किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री ठाकुर ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हरसिंगार का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि बीते एक दशक से अधिक समय में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत को अपनाते हुए देश के 140 करोड़ नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया है। डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों ने भारत को तकनीकी क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है, जिससे भारत की वैश्विक साख मजबूत हुई है और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बल मिला है।

अनुराग ठाकुर ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के ज़रिए लाखों लोगों को अपने पक्के घर का सपना पूरा हुआ, उज्ज्वला योजना ने स्वच्छ ईंधन पहुंचाया, जनधन योजना के माध्यम से आर्थिक समावेशन हुआ और आयुष्मान भारत ने स्वास्थ्य सुविधाएं लाखों ज़रूरतमंदों तक पहुँचाई हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT), डिजिटल समावेशन, और ग्रामीण विकास की दिशा में हुए प्रयासों ने सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और पहुँच को बेहतर बनाया है।

श्री ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर देते हुए कहा, “वृक्ष पृथ्वी के जीवन का मूल आधार हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जो प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शुरू किया गया है, प्रकृति और मातृशक्ति दोनों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मैंने अपने दिल्ली स्थित निवास पर हरसिंगार का पौधा लगाकर इसमें योगदान दिया है। मेरा सभी नागरिकों से आह्वान है कि वे इस पहल में भाग लें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरा-भरा बनाएँ।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728