नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा का जनसंवाद और जनकल्याण अभियान: पर्यावरण से लेकर संविधान रक्षा तक – भारतीय नेशनल न्यूज

भाजपा का जनसंवाद और जनकल्याण अभियान: पर्यावरण से लेकर संविधान रक्षा तक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रेस विज्ञप्ति – डॉ. राजीव बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पार्टी एक विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत “मां के नाम एक पेड़” योजना को लागू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश के 8009 बूथों पर कुल 88099 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रयास में आम जनता और सरकारी तंत्र को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

डॉ. बिंदल ने यह भी कहा कि जैसे हिमाचल में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू किया गया है, उसी तरह से उसे सख्ती से पालन में लाया जाना चाहिए। साथ ही, अवैध वृक्ष कटान पर कड़ी कार्यवाही की मांग भी उन्होंने की।

उन्होंने आगे बताया कि 9 जून को ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों, गरीब कल्याण, विकास एवं सुशासन की जानकारी घर-घर पहुंचाई जाएगी।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में “नशे से मुक्ति” अभियान को भी शामिल किया जाएगा और इसे प्रदेश के 171 मंडलों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने 265 देशों को योग से जोड़कर भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत किया है।

23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बूथ स्तर पर ‘बूथ चौपाल’ कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें वर्तमान प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा। साथ ही, आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वालों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा कांग्रेस की उस भूमिका को उजागर करेगी, जब उसने संविधान की मूल आत्मा को नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा इस ऐतिहासिक दिन को युवाओं तक पहुंचाकर लोकतंत्र के महत्व को उजागर करेगी।

प्रेस विज्ञप्ति – जयराम ठाकुर

शिमला: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने ढाई वर्षों के शासन में प्रदेश को अस्थिरता और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा ध्यान केवल सत्ता बचाने में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, जिसका ताजा उदाहरण विमल नेगी प्रकरण है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक यह स्पष्ट क्यों नहीं हुआ कि नेगी की मृत्यु कैसे हुई? उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि शिमला के पुलिस अधीक्षक किस अधिकार से उच्च न्यायालय जा रहे हैं? ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने काला अंब में अवैध शराब फैक्ट्री के खुलासे को लेकर कहा कि यह कारोबार पिछले दो वर्षों से चल रहा था, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। फैक्ट्री में चार लाख से अधिक फर्जी स्टिकर बरामद हुए, लेकिन अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब रेड हुई तब मुख्यमंत्री कार्यालय से दबाव डाला गया।

परवाणू में भी इसी तरह का मामला सामने आया, लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खुद इस विभाग के मंत्री हैं, इसलिए कार्रवाई में देरी हो रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अब पर्ची शुल्क और कई निःशुल्क जांचों पर शुल्क लगाया गया है, जो जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने वाला कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयानों को भ्रमित करने वाला बताया और कहा कि हिमाचल में कोई भी संस्था पूरी तरह से स्वायत्त नहीं है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार केवल कर और कर्ज पर आधारित शासन चला रही है, और मुख्यमंत्री न तो अपने सलाहकारों की सुन रहे हैं और न ही ज़मीनी हकीकत को समझ रहे हैं।

प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, महामंत्री त्रिलोक कपूर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, और जिला अध्यक्ष केशव चौहान मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728