नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार कर रही निरंतर प्रयास: संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार कर रही निरंतर प्रयास: संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 04 जून 2025

अर्की क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा है कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और प्रदेश सरकार हर वर्ग के समावेशी विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। वह आज अर्की में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विशेषकर कमजोर वर्ग की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि उनके उत्पादों को उचित मूल्य मिले।

विधायक ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री सुख-शिक्षा योजना’ के अंतर्गत 1 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च प्रदेश सरकार वहन कर रही है। इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और अक्षम माता-पिता के पात्र बच्चों के लिए 18 वर्ष की आयु तक उनके आरडी खाते में प्रतिमाह 1000 रुपये जमा किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार युवाओं को रोज़गारपरक तकनीकी शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दे रही है। निजी क्षेत्र की मांगों के अनुसार प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार के योग्य बनाया जा रहा है। मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार ऋण योजना का विस्तार किया गया है, जिसके अंतर्गत विदेशों में व्यावसायिक शिक्षा लेने के इच्छुक छात्रों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर शैक्षिक ऋण दिया जा रहा है।

संजय अवस्थी ने बताया कि सरकार ने ‘राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023’ के तहत ई-टैक्सियों को किराए पर देने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार करने को मंजूरी दी है। वहीं, गौवंश के चारे पर मिलने वाले अनुदान को बढ़ाकर प्रति गौवंश 1200 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग में डिजाइन विंग का सिविल विंग में विलय करके विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।

कार्यक्रम में उन्होंने नगर पंचायत अर्की के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष पदम देव को बधाई देते हुए कहा कि सभी को राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने नगर पंचायत अर्की के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की।

इस अवसर पर विधायक ने जनसमस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करें।
कार्यक्रम से पहले उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने पदम देव को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश कश्यप, पार्षद रुचिका गुप्ता, निर्मला देवी, मनोनीत पार्षद कुलदीप सिंह, विनय वशिष्ठ, पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी रविन्द्र कुमार शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930