कण्डाघाट नगर पंचायत वार्ड सीमांकन का प्रारूप प्रस्ताव प्रकाशित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
03 जून 2025, सोलन
उपायुक्त सोलन श्री मनमोहन शर्मा द्वारा नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी वार्डों की सीमाओं से संबंधित प्रारूप प्रस्ताव का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी नागरिक को इस प्रस्ताव में प्रकाशित अधिसूचना पर कोई सुझाव या आपत्ति है, तो वह अधिसूचना प्रकाशित होने की तिथि से सात दिनों के भीतर फॉर्म-02 भरकर उपायुक्त कार्यालय में जमा करवा सकता है।
प्रस्तावित सीमांकन के अनुसार, कण्डाघाट नगर पंचायत को कुल सात वार्डों में विभाजित किया गया है, जिनकी सीमाएं निम्नलिखित हैं:
वार्ड संख्या 01 – सिलहारी वार्ड
इस वार्ड में नीरज सिन्हा से शुरू होकर जी.के. आनन्द, एस.आर. कपूर, हरीश कपूर, सतपाल आनन्द, गोपाल कृष्ण आनन्द, कमलेश, गिरीश नेस्टा, उमेद राम, धनलक्ष्मी फर्नीचर, सुरंग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, साहनी पेट्रोल पंप, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, चौहान ज्वेलर्स, अस्पताल के पास की सड़क, डीएवी स्कूल, अशोक सहगल, बागवानी विभाग का आवास, सिविल अस्पताल, मिनी सचिवालय तथा पुनः नीरज सिन्हा तक का क्षेत्र शामिल है।
वार्ड संख्या 02 – हिमुडा वार्ड
एचडीएफसी बैंक के सामने से शुरू होकर आनंद भवन, रमेश वर्मा, एच.वी. शर्मा, पूरी हिमुडा कॉलोनी, एयर फोर्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पानी टैंक, जगदीश शर्मा, जोगिन्द्र ठाकुर, मीरा शर्मा, महेन्द्र मेहता (सेना), नारायण सिंह, 33 केवी स्टेशन, यशवंत कौंडल, सुरेन्द्र साहनी, शराब की दुकान, ऊपर वाला क्षेत्र होते हुए फिर एचडीएफसी बैंक के सामने तक का क्षेत्र इस वार्ड में आता है।
वार्ड संख्या 03 – पड़ाव वार्ड
लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस के ऊपर से शुरू होकर एस.एस. भाटिया, सुनिल त्रिपाठी, शांता अग्रवाल, दीन दयाल, सहायक जिला न्यायवादी का आवास, ओ.पी. शर्मा, देवेंद्र सूद, नया पंचायत घर, प्रेम रत्न, तरसेम वर्मा, अशोक गुप्ता, यूको बैंक, एम.एम. शर्मा, इन्द्र कुमार गोयल, अधिवक्ता राजीव शर्मा, रेलवे पुल, रेस्ट हाउस चौक, आर.के. गौतम, सुखपाल शर्मा, शीतला माता मंदिर, ब्रह्मदेव सूद, न्यू धर्मशाला, गुरदयाल सिंह, विद्युत बोर्ड कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, विद्यासागर शर्मा, ए.सी. कटोच, बेली राम वर्मा, मदन, मदल लाल, बनारसी दास, जगदीश चंद आज़ाद, खैराती राम हिक्शन डेविड से होते हुए वापिस एस.एस. भाटिया तक का क्षेत्र इसमें शामिल है।
वार्ड संख्या 04 – दोलग वार्ड
रेलवे पुल से चायल चौक की ओर, सुरेन्द्र कुमार, रेलवे कॉलोनी, रेलवे लाइन, सतेन्द्र ठाकुर की दुकान, लायक राम, हरिन्द्र बंसल, नारायण सिंह, चंद्र मणि, बीरू हाउस, नाला, नीलम सूद, राष्ट्रीय उच्च मार्ग होते हुए पुनः रेलवे ब्रिज तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड संख्या 05 – राजराजेश्वरी वार्ड
विजय अग्रवाल की दुकान से हनुमान मंदिर, डाकघर, पॉलीटेक्निक कैंपस, जल शक्ति विभाग का पानी टैंक, मोबाइल टावर, राय सिंह ठाकुर, आईपीएच पंप हाउस, मौजा सिरीनगर की सीमा, नगरकोटी मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर, नरेश ठाकुर, रणजीत सिंह, राजकीय कन्या माध्यमिक पाठशाला, जदारी रोड, मन्नू, भगवान सिंह मेहता, जगदीश ठाकुर, जसवंत ठाकुर, कांती मेहता, आर.एस. मेहता, स्कूल ग्राउंड, बड़ी बाउडी, छोटी बाउडी, तहसीलदार आवास, काका प्रसाद, गुग्गा माड़ी मंदिर, रोही राम, राजेन्द्र भारद्वाज से होते हुए पुनः विजय अग्रवाल की दुकान तक का क्षेत्र इस वार्ड में आता है।
वार्ड संख्या 06 – लोअर बाजार वार्ड
चम्बाघाट-कण्डाघाट सड़क के बाईं ओर से बड़ी बाउडी के सामने हरजिन्द्र सिंह (बब्बू), देवेंद्र मेहता, पटवार कार्यालय, गैस एजेंसी, राम प्रताप शर्मा, अधिवक्ता नरेन्द्र बंसल, सुशील वर्मा, ईश्वर, विजय कपूर, कुलदीप राय कपूर, अनिल शर्मा, राम सरण, खुशी कुंज, सुरेन्द्र मेहता का नया भवन, बीएसएनएल कार्यालय, कपूर भवन, जय ज्वाला दुकान, लक्ष्मण जी, जीवन शाही दुकान, नारायण बिंदल की दुकान से होते हुए वापिस हरजिन्द्र सिंह के घर तक का क्षेत्र शामिल है।
वार्ड संख्या 07 – ब्रिजेश्वर महादेव वार्ड
पुलिस थाना से प्रारंभ होकर बलविन्द्र ठाकुर, हमिन्द्र ठाकुर, अजय वर्मा, भूपेन्द्र सूद, राजेन्द्र कुमार, कुशला नंद, जय किशन ठाकुर, अमित साहनी, ब्रिजेश्वर महादेव मंदिर तथा आसपास का क्षेत्र, फौजी हाउस के पास नाला, नैनावती, रमेश, तुला राम, ऊषा हाउस होते हुए पुनः पुलिस थाना तक का इलाका इस वार्ड में आता है।
निवासियों से अनुरोध है कि वे समयसीमा के भीतर अपने सुझाव या आपत्तियां प्रस्तुत करें ताकि प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





