नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में प्रदेश कोर ग्रुप की अहम बैठक सम्पन्न – भारतीय नेशनल न्यूज

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में प्रदेश कोर ग्रुप की अहम बैठक सम्पन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में प्रदेश कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक सोलन स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ, सांसद हर्ष महाजन सहित वरिष्ठ नेता विपिन परमार, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, डॉ. सिकंदर कुमार, राजीव सहजल, सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती व रणधीर शर्मा उपस्थित रहे।

रणधीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अब तक पार्टी द्वारा किए गए आयोजनों की सराहना की और संगठन को इन सफल प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। आगामी समय में प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारेंगे।

शर्मा ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अपने 11 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण करने जा रही है। इस अवसर को ‘संकल्प से सिद्धि तक’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रत्येक मंडल में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा, जहां विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्प लिए जाएंगे। साथ ही शहरों, गांवों व पंचायत स्तर पर चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, केंद्र प्रायोजित योजनाओं को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का 100% पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर कार्य किया जाएगा।

भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर राज्यभर में वृक्षारोपण व बीज रोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए दो माह की विस्तृत योजना तैयार कर लागू की जाएगी।

21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के उपलक्ष्य में 15 से 20 जून तक मंडल स्तर पर योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे, जबकि 21 जून को गैर-राजनीतिक योग आयोजन किए जाएंगे।

साथ ही, कांग्रेस शासनकाल में लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ‘लोकतंत्र रक्षा सप्ताह’ के अंतर्गत जिला स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन करेगी, जिसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा और वक्ताओं के माध्यम से जनता को उस दौर की जानकारी दी जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930