नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जेपी नड्डा ने तिरंगा यात्रा में लिया भाग, सैनिकों को दिया सम्मान – भारतीय नेशनल न्यूज

जेपी नड्डा ने तिरंगा यात्रा में लिया भाग, सैनिकों को दिया सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोलन में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से भाग लेकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और भारतीय सेना के अदम्य साहस को नमन किया। यह यात्रा सोलन की माल रोड से आरंभ हुई, जहां देशभक्ति के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने “भारत माता की जय” और “जय हिन्द” के नारों से माहौल को देशभक्तिपूर्ण बना दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान श्री नड्डा एक खुली जीप में सवार होकर जनता के साथ कदम से कदम मिलाते हुए चले। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाकर संवाद भी किया, जिससे उनमें नया जोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाएं भी इस आयोजन में शामिल हुईं और देश के प्रति सम्मान प्रकट किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि माल रोड पर देशभक्ति और उत्साह की बाढ़ आ गई थी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने मिलकर इस तिरंगा यात्रा को अद्वितीय बना दिया। उन्होंने भारतीय सेना के साहस को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की।

इसके साथ ही डॉ. बिंदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विमल नेगी की मृत्यु की जांच में सरकार का रवैया निराशाजनक रहा है। पेन ड्राइव के डेटा को हटाने और उसे गायब करने जैसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अब राज्य सरकार पर विश्वास नहीं कर पा रही है और आए दिन बढ़ते अपराध इसके प्रमाण हैं।

इस तिरंगा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप और डॉ. सिकंदर कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इनके अलावा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, जिला अध्यक्ष रतन पाल, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता और विवेक शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930