नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मपुर में अवैध लकड़ी कटान की जांच रिपोर्ट भाजपा समिति ने सौंपी, कांग्रेस पर गंभीर आरोप – भारतीय नेशनल न्यूज

धर्मपुर में अवैध लकड़ी कटान की जांच रिपोर्ट भाजपा समिति ने सौंपी, कांग्रेस पर गंभीर आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि मण्डी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुए कथित अवैध लकड़ी कटान को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले के विधानसभा में उठने के बाद उन्होंने वरिष्ठ भाजपा विधायकों – सतपाल सिंह सत्ती, सुखराम चौधरी और बलवीर वर्मा – को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का जायज़ा लेने के लिए कहा।

स्थल निरीक्षण में सामने आई गंभीर बातें

समिति की जांच में यह पाया गया कि अवैध रूप से काटी गई लकड़ी को छिपाने के लिए उसे ज़मीन में गाड़कर ऊपर से मिट्टी डाली गई थी और फिर उस पर अन्य लकड़ियां रख दी गईं, जिससे दबाई गई लकड़ी को देख पाना मुश्किल हो जाए। समिति ने घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो भी लिए हैं।

राजनीतिक संरक्षण के आरोप

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कुछ कांग्रेस नेताओं ने मिलकर एक कंपनी बनाई, जिसमें उनके करीबी सदस्य शामिल हैं, और इस कंपनी ने नए लकड़ी डिपो की अनुमति के लिए आवेदन किया था। यह मामला वान विभाग के विभिन्न अधिकारियों तक पहुंचा, लेकिन अंतिम मंजूरी अब तक नहीं मिली। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति, हैमर स्टांप या आर.ओ. से परमिट के, बड़ी मात्रा में लकड़ी काटी गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह कार्य गैरकानूनी रूप से सरकारी और निजी भूमि पर हुआ।

रिपोर्ट के अन्य प्रमुख बिंदु:

  • कई ट्रकों में लकड़ी को दिन-रात मजदूरों की सहायता से चोरी-छिपे बाहर निकाला गया।

  • स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद समिति को यह जानकारी मिली कि यह पूरा भंडारण बहरी ग्राम पंचायत में कांग्रेस नेताओं के सहयोग से किया गया।

  • करीब डेढ़ साल से यह पूरा अवैध कार्य कांग्रेस से जुड़े कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मिलीभगत से संचालित हो रहा था।

  • समिति ने सिफारिश की है कि धर्मपुर और कमलाह क्षेत्र के रेंज अधिकारियों का तबादला कर दिया जाए, जिससे उच्च न्यायालय को मामले की सही स्थिति से अवगत कराया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930