नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पारंपरिक खेलों की सुरक्षा हम सबकी ज़िम्मेदारी: संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

पारंपरिक खेलों की सुरक्षा हम सबकी ज़िम्मेदारी: संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 29 मई 2025

अर्की क्षेत्र के विधायक श्री संजय अवस्थी ने कहा कि मेले, त्यौहार और पारंपरिक उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा हैं। वे आज ग्राम पंचायत कोटली के अर्जुन खेल मैदान में लखदाता दंगल समिति शालाघाट द्वारा आयोजित एक दिवसीय मेला एवं दंगल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दंगल भारत की पारंपरिक कुश्ती का एक प्राचीन स्वरूप है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि भारत के महिला एवं पुरुष पहलवान आज वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल पारंपरिक खेलों को संबल मिलता है, बल्कि कबड्डी और दंगल जैसे खेलों को लोकप्रियता भी मिलती है।

विधायक अवस्थी ने कहा कि आज का युवा वर्ग नशे जैसी सामाजिक बुराइयों की ओर बढ़ रहा है, और ऐसे खेल आयोजनों से उन्हें सही दिशा में प्रेरित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार खेलों के संरक्षण और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कई योजनाएं चला रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श क्षेत्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रयास लगातार जारी हैं।

विधायक ने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए बताया कि क्षेत्र के लिए विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिनमें:

  • शालाघाट-अर्की मार्ग (लागत ₹7.34 करोड़)
  • लादी क्रासिंग-खरड़हट्टी-बनोह-गम्बरपुल मार्ग (लागत ₹5.50 करोड़)
  • कराड़ाघाट से बावां मार्ग (लागत ₹7.50 करोड़)
  • पिपलूघाट-सरयांज मार्ग (लागत ₹4.50 करोड़)

इस दौरान दंगल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। बड़ी माली के विजेता को ₹35,000, छोटी माली के विजेता को ₹21,000 तथा ‘बाघल केसरी’ को ₹11,000 की नकद राशि और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजक समिति को ₹31,000 की प्रोत्साहन राशि और गांव घुमारी के सामुदायिक भवन के लिए ₹2 लाख की वित्तीय सहायता की घोषणा भी की गई।

समारोह में पूर्व विधायक श्री गोविंद राम शर्मा, पंचायत प्रधान यशपाल, दंगल समिति के अध्यक्ष डी.डी. शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र रावत, सचिव बाबू राम शर्मा, बाघल लैंड लूज़र समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, एसडीएम निशांत तोमर, डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा, जल शक्ति विभाग व विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता सहित कई अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक ने जनता की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930