नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न – भारतीय नेशनल न्यूज

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 28 मई 2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सहयोग से आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी स्वास्थ्य शिक्षिका पद्ममनी नेगी ने साझा की।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक बातों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म के समय अपनाई जाने वाली स्वच्छता आदतों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें संतुलित आहार लेने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और किसी भी असामान्यता की स्थिति में चिकित्सकीय सलाह लेने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इस मौके पर मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में बी.सी.सी. समन्वयक राधा चौहान, विद्यालय के शिक्षकगण और अनेक छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728