नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छूती मौत की तार: परवाणू में करंट से झुलसे दो जिंदगियों की दर्दनाक कहानी – भारतीय नेशनल न्यूज

छूती मौत की तार: परवाणू में करंट से झुलसे दो जिंदगियों की दर्दनाक कहानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रकरण एफआईआर संख्या 61/2025 दिनांक 28-05-2025 धारा 125, 106(1) बीएनएस, थाना परवाणू

दिनांक 27-05-2025 की रात्रि को थाना परवाणू के अंतर्गत टिकरी नारयल क्षेत्र में एक दुखद दुर्घटना घटित हुई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सड़क पर लटक रही हाई टेंशन (एच.टी.) विद्युत तारों की चपेट में आ गए। विद्युत करंट लगने के कारण दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार हेतु ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत अवस्था में घोषित कर दिया।

इस घटना के संबंध में थाना परवाणू में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मृतकों की पहचान निम्नानुसार हुई:

1. बसंत कुमार, पिता श्री शिव मोहन, निवासी ग्राम उपाध्याय मझेर पछनाव, डा.खा. दिह, तहसील सलोन, जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 35 वर्ष।

2. बृजेश कुमार, पिता श्री राम दयाल शर्मा, निवासी ग्राम दरिया बैकुंठ, डा.खा. दरिया सुजान, तहसील तमकुईराज, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि दोनों युवक नारयल-परवाणू क्षेत्र की एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत थे और अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने क्वार्टर लौट रहे थे। प्राथमिक जांच में यह भी पाया गया कि घटना के समय सड़क पर गिरी हुई विद्युत तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था। यदि समय रहते एच.टी. लाइन की आपूर्ति को बंद कर दिया गया होता, तो यह हादसा टल सकता था।

अब तक की जांच के अनुसार यह दुर्घटना बिजली विभाग परवाणू में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही के कारण घटित हुई प्रतीत होती है। दोनों मृतकों का आज दिनांक 28-05-2025 को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच अभी जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930