नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शीर्षक: नशे में कीटनाशक सेवन – उपचार के दौरान युवक की मौत – भारतीय नेशनल न्यूज

शीर्षक: नशे में कीटनाशक सेवन – उपचार के दौरान युवक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 12 मई 2025 को पुलिस चौकी सपरून, सोलन को क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि गांव राहों से एक व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुँची, जहाँ एक व्यक्ति इलाज के दौरान पाया गया। मौके पर उसके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

तस्दीक करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान हेमंत शर्मा पुत्र नरेश शर्मा, निवासी गांव राहों, डाकघर घट्टी, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हेमंत शर्मा ने नशे की हालत में घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन किया था। प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जहाँ से बाद में उसे पीजीआई चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया। इसके पश्चात दिनांक 21 मई 2025 को उसे पीजीआई से एमएमयू सुल्तानपुर लाया गया, जहाँ 26 मई 2025 को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे रासायनिक विश्लेषण हेतु राज्य न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेजा जा रहा है। जांच में यह पाया गया कि हेमंत शर्मा नियमित रूप से नशे और शराब का सेवन करता था और 12 मई 2025 को भी उसने शराब पी रखी थी, जिसके बाद उसने कीटनाशक का सेवन किया।

अब तक की जांच में मृतक की मृत्यु को लेकर किसी प्रकार की साजिश या संदेह व्यक्त नहीं किया गया है, फिर भी पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है। मृतक का शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31