नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अर्की में नवनिर्मित न्यायिक परिसर का उद्घाटन, न्यायमूर्ति संधावालिया बोले – समयबद्ध न्याय ही प्रमुख ध्येय – भारतीय नेशनल न्यूज

अर्की में नवनिर्मित न्यायिक परिसर का उद्घाटन, न्यायमूर्ति संधावालिया बोले – समयबद्ध न्याय ही प्रमुख ध्येय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 27 मई 2025:

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने आज सोलन ज़िले के अर्की में लगभग 11.50 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित न्यायिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर और संतोषजनक न्याय उपलब्ध कराना न्यायपालिका का प्रमुख उद्देश्य है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सभी न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को न्यायिक प्रक्रिया को गति देने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि न्याय में देरी न्याय से वंचित करने के समान है, अतः मामलों का शीघ्र निपटारा जरूरी है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत अधोसंरचना न्याय तक सभी की आसान पहुँच सुनिश्चित करने में सहायक होती है।

न्यायमूर्ति संधावालिया ने कहा कि विधिक क्षेत्र एक विशिष्ट पेशा है, जहाँ अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी मिलकर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने आशा जताई कि नया परिसर न्याय चाहने वालों और देने वालों – दोनों के लिए उपयोगी साबित होगा।

इस मौके पर उच्च न्यायालय के एक अन्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय प्रक्रिया में पीड़ित, अधिवक्ता, न्यायिक कर्मचारी और अधिकारी, सभी की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि उचित माहौल में समयबद्ध न्याय देना ही असली न्याय है, और यह भवन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन डॉ. अरविंद मल्होत्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक सशक्त न्यायिक प्रणाली अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने न्यायमूर्ति संधावालिया का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, उच्च न्यायालय के महापंजीयक भूपेश शर्मा, अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक खेनाल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन आर. मिहुल शर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अर्की की न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी ईशानी शर्मा, बार एसोसिएशन अर्की के अध्यक्ष जोगिन्द्र ठाकुर, बार एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी भी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930