नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्य अभियंता विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु मुख्य मुद्दा रहेगा – भारतीय नेशनल न्यूज

मुख्य अभियंता विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु मुख्य मुद्दा रहेगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को सौंपेगा ज्ञापन: रणधीर शर्मा

शिमला – भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने जानकारी दी है कि भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सुबह 11 बजे राज्यपाल से भेंट करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को जो ज्ञापन सौंपेगा, उसमें प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति, खासकर हिमाचल पावर कॉरपोरेशन के मुख्य अभियंता स्व. विमल नेगी की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मृत्यु और उस मामले में उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के बावजूद राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के व्यवहार को लेकर चिंता जताई जाएगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सभी सांसद, विधायक और शिमला जिला के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।

इस सिलसिले में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ. राजीव बिंदल ने की। बैठक में विधायक रणधीर शर्मा, भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा भी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728