नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन: संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दो युवक, 100 ग्राम चरस बरामद – पीयूष पर पहले भी दर्ज हैं नशे के दो मामले – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन: संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दो युवक, 100 ग्राम चरस बरामद – पीयूष पर पहले भी दर्ज हैं नशे के दो मामले

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 25-05-2025 को जब पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम शहर में गश्त व अपराध रोकथाम हेतु तैनात थी, तो टीम को कसाई गली सोलन में दो युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखे। पुलिस को देखते ही वे भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें तुरंत पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान निखिल (पुत्र श्री बलवीर शर्मा, निवासी गांव गुदीमानपुर, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हाल किरायेदार सोलन, उम्र 21 वर्ष) और पीयूष कुमार (पुत्र श्री अरविन्द, निवासी धोबीघाट सोलन, उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा उनकी तथा उनके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर लगभग 100 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर उनके विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें भारतीय न्याय संहिता (BNSS) 2023 की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया।

 

तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी पीयूष कुमार पहले भी मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) के दो मामलों में शामिल रह चुका है, जिनमें कुल 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। दूसरे आरोपी निखिल के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930