नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. धनीराम शांडिल का औचक निरीक्षण | सोलन अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा – भारतीय नेशनल न्यूज

डॉ. धनीराम शांडिल का औचक निरीक्षण | सोलन अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 26 मई 2025

राज्य सरकार की प्राथमिकता है सबको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना: डॉ. धनीराम शांडिल
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का अचानक दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा है कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वे आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वार्डों, पंजीकरण काउंटर सहित अन्य जरूरी क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए।

डॉ. शांडिल ने बताया कि सरकार अस्पतालों में स्वच्छता को लेकर गंभीर है और इस दिशा में विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों के बीच स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी अत्यंत जरूरी है। इस दिशा में स्कूलों में हाथ धोने की आदत, आसपास की सफाई बनाए रखने जैसी मूल बातें सिखाई जाएंगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शैक्षणिक संस्थानों में जाकर इस तरह की जानकारी दें।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना की योजना बना रही है। इन संस्थानों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी और उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि बड़े अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश में फार्मा उद्योगों द्वारा उत्पादित दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था बनाई जा रही है। जल्द ही विशेषज्ञों की एक टीम गठित कर विभिन्न उद्योगों के निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस अवसर पर सोलन की उपमण्डलाधिकारी डॉ. पूनम बसंल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31