नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले में 16 जून तक उच्च रक्तचाप जागरूकता अभियान चलाया जाएगा – भारतीय नेशनल न्यूज

जिले में 16 जून तक उच्च रक्तचाप जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 24 मई 2025

सोलन जिले में 16 जून 2025 तक उच्च रक्तचाप को लेकर विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में आज आयोजित वर्चुअल बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने जानकारी दी।
डॉ. पाठक ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि 31 मई 2025 को जिले के सभी स्कूलों में विशेष कार्यक्रम के तहत छात्रों को रक्तचाप के महत्व और इसके नियंत्रण के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी अवसर पर तंबाकू निषेध और तंबाकू से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर भी बच्चों को शिक्षित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों के साथ मिलकर कार्ययोजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित करें।
डॉ. पाठक ने जोर देते हुए कहा कि यदि उच्च रक्तचाप का समय पर इलाज नहीं किया गया तो इससे हृदय और गुर्दे की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, अधिक से अधिक ताजे फल और सब्जियां खाएं, नमक का सेवन कम करें तथा नियमित रूप से व्यायाम करें। साथ ही उन्होंने सभी से कहा कि हर छह महीने में रक्तचाप की जांच कराना न भूलें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31