तुर्की से सेब आयात पर कांग्रेस कर रही सियासत: सुरेश कश्यप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शिमला – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पार्टी पर तुर्की से सेब के आयात को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा गंभीर है, लेकिन कांग्रेस इसे सिर्फ श्रेय लेने का साधन बना रही है।
कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से कई प्रतिनिधिमंडल पहले ही केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं और केंद्र सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार जल्द ही इस मामले पर कोई ठोस निर्णय ले सकती है। कांग्रेस केवल इस विषय पर राजनीतिक लाभ लेने के प्रयास में लगी हुई है।”
सांसद ने बताया कि प्रतिनिधिमंडलों ने केंद्र के समक्ष पांच अहम मांगें रखी हैं। इनमें प्रमुख मांग है कि तुर्की से सेब के आयात पर तुरंत रोक लगाई जाए। इसके अलावा, अन्य देशों से सेब आयात के लिए न्यूनतम आयात मूल्य (MIP) को बढ़ाने, और आयातित सेबों पर गुणवत्ता एवं “पादप स्वच्छता” मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग भी की गई है, ताकि देश में किसी भी रोग या कीट का प्रसार न हो।
कश्यप ने दोहराया कि केंद्र सरकार हिमाचल के किसानों की चिंताओं से पूरी तरह अवगत है और इस पर गंभीरता से मंथन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा मीडिया में दिए जा रहे बयानों से कोई वास्तविक लाभ नहीं होने वाला है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





