नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आत्महत्या की सूचना पर पुलिस जांच: मानसिक समस्या से ग्रस्त युवती ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त किया – भारतीय नेशनल न्यूज

आत्महत्या की सूचना पर पुलिस जांच: मानसिक समस्या से ग्रस्त युवती ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 16-05-2025 को पुलिस चौकी सपरून को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां एक महिला मृत अवस्था में पाई गई। मौके पर मृतका के परिवार के सदस्य तथा अन्य लोग भी मौजूद थे। पहचान-पड़ताल करने पर मृतका की शिनाख्त निशा, पुत्री श्री परदेसी, निवासी नेपाल, वर्तमान में रबौण, डाकघर सपरून, तहसील और जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई।

मौके पर मृतका के शव का परिजनों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया, जिसमें उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले। जिस चुन्नी से उसने फांसी लगाई थी, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मौके पर मृतका के परिजन एवं अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि मृतका पिछले लगभग 10-15 वर्षों से मानसिक तौर पर अस्वस्थ थी और कई बार बिना बताये घर से बाहर चली जाती थी, जिसे परिवार को बड़ी मशक्कत के बाद वापस लाना पड़ता था। दिनांक 16-05-2025 को जब मृतका के परिजन बाजार गए हुए थे, तब उसने अकेले होने का फायदा उठाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अभी तक की जांच से यही अनुमान लग रहा है कि मानसिक परेशानियों के कारण उसने यह कदम उठाया है। मृतका के परिजनों और अन्य लोगों ने उसकी मौत को लेकर किसी प्रकार का शक या संदेह नहीं जताया है। मामले की जांच अभी भी जारी है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना के संबंध में धारा 194 बी.एन.एस.एस., 2023 के तहत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930