नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 17 मई को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद – भारतीय नेशनल न्यूज

17 मई को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन – दिनांक 15.05.2025

सोलन विद्युत मंडल से प्राप्त सूचना के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 17 मई 2025 को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता श्री राहुल वर्मा द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि 17 मई को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी: ब्रुरी, कथोग, दधोग, सलोगड़ा, शिवालय मंदिर क्षेत्र, पड़ग, कोठों, मेला मैदान, हरट, जल शक्ति विभाग की स्टेज 1, 2 और 3 ग्रानी, नेरी, झखोड़ी, माथियां, गलोथ, टिक्कर, गण की सेर, कोणार्क होटल के आसपास का क्षेत्र, जराश, बैंक ऑफ इंडिया बसाल, मेहर कॉलोनी के कुछ हिस्से, चम्बाघाट गुरुद्वारा और प्राथमिक पाठशाला के समीप पार्वती निवास व आसपास के क्षेत्र।

इसी अवधि के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यशाला, सेंट्रल प्राइम मॉल, गरीब बस्ती, लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह, चम्बाघाट चौक, बसाल रोड, बावरा, सूर्य किरण कॉलोनी, कथेड़, बसाल, कालाघाट, हाउसिंग बोर्ड बसाल, सेरी, पट्टी, धाला, डांगरी, गारा, धरोट, ज्यूण, आंजी सलुमणा व आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसके अतिरिक्त एन.आर.सी.एम., करोल विहार, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, फॉरेस्ट कॉलोनी, हिमालयन पाइप, दमखड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रोमीबस्सी, हदेची, शेरपा रिसोर्ट, बालूघाटी, बायला, चंगर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग, शिल्ली की जल शक्ति योजना, रिधिधार, कनाह बजनोल, नदोह, उपायुक्त आवास सहित अन्य आस-पास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति स्थगित रहेगी।

चम्बाघाट औद्योगिक क्षेत्र में भी इस दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब रहा या अन्य अनपेक्षित परिस्थितियाँ उत्पन्न हुईं तो निर्धारित तिथि व समय में परिवर्तन संभव है।

उन्होंने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ताकि रखरखाव कार्य सुरक्षित व समय पर पूरा किया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31