नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंदिरों से पैसा वसूलने पर मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा नेता की प्रतिक्रिया – भारतीय नेशनल न्यूज

मंदिरों से पैसा वसूलने पर मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा नेता की प्रतिक्रिया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मंदिरों से पैसा वसूलने पर मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा नेता की प्रतिक्रिया

 

मुख्यमंत्री नहीं कोई और चल रहा है सरकार या झूठ बोल रहे हैं सुक्खू : राकेश जमवाल

 

सुख की सरकार है झूठ की सरकार, क्या कागजी मुख्यमंत्री हैं सुक्खू

 

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने मंदिरों से पैसा वसूल ने के मामले में मुख्यमंत्री के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि सुख की सरकार अब झूठ की सरकार हो गई है। एक मुख्यमंत्री इस तरह का सफेद झूठ कैसे बोल सकता है। जिस फैसले की पूरे देश में जग हंसाई हो रही है। उनके सचिव द्वारा समस्त जिलाधीशों को भेजा गया पत्र वायरल हो रहा है। ऐसे में एक मुख्यमंत्री यह कैसे कह सकता है कि विपक्ष झूठा आरोप लगा रहा है। बजटेड स्कीम के लिए मंदिरों से जबरदस्ती पैसा लेने वाले और कागजों को झुठलाने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू देश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं।

 

मुख्यप्रवक्ता कहा कि लगता है हिमाचल प्रदेश में सरकार मुख्यमंत्री के अलावा कोई और चला रहा है। इसीलिए उन्हीं के सेक्रेटरी द्वारा प्रदेश भर के उपायुक्त को भेजे गए पत्र की उन्हें जानकारी नहीं है और सरकारी डॉक्यूमेंट को मुख्यमंत्री सीधे-सीधे नकार रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यह पत्र अब तक गोपनीय हो, देश भर के मीडिया चैनल के द्वारा यह पत्र दिखाया भी जा चुका है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस नीत सुक्खू सरकार की इस पर थू-थू भी हो चुकी है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री महोदय इस पत्र को झूठा बता रहे हैं। यह बात समझ से परे है कि एक समोसा ना मिलने पर जो मुख्यमंत्री प्रदेश की सीआईडी को ही समोसा खोजने में लगा देता है वह इतने बड़े सनातन विरोधी कदम पर खामोश रहता है। आज के बयान के बाद अब मुख्यमंत्री को यह स्वीकार करना होगा या तो वह झूठ बोल रहे हैं या कठपुलती मुख्यमंत्री हैं जिसे कुछ पता ही नहीं है!

 

मुख्यमंत्री जिस तरह से मीडिया के सवालों पर झूठ बोलकर नज़रें चुराकर भाग रहे हैं उससे साफ है कि सब कुछ उनके आदेशों पर ही हो रहा है। भले ही इस फैसले के पीछे सनातन विरोधी कांग्रेस आलाकमान का निर्देश हो। सत्ता में आने के बाद से ही मुख्यमंत्री ने अपने सनातन विरोधी होने के कई सारे प्रमाण दे चुके हैं। देश भर में घूम-घूम कर वह कह चुके हैं कि हमने 97 पर्सेंट हिंदू विचारधारा को हराकर सत्ता हासिल की है। वह भूल जाते हैं की हिमाचल प्रदेश के लोगों ने सत्ता उन्हें उनकी 10 गारंटियों की वजह से सौंपी थी। जो आने वाले समय में भारत की राजनीति में सबसे बड़ी ठगी के रूप में जानी जाएगी। समय में कांग्रेस के नेता प्रदेश के लोगों को मुंह नहीं दिखा पाएंगे। इतना ही नहीं 10 गारंटीयों की वजह से हिमाचल से कांग्रेस का सफाया ऐसा होगा कि वह दूर-दूर तक नजर नहीं आएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031