नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बसंतपुर में शिक्षा व विकास पर बोले संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

बसंतपुर में शिक्षा व विकास पर बोले संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 05 जून 2026

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता : संजय अवस्थी

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विद्यार्थी तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वह शुक्रवार को ग्राम पंचायत बसंतपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने लगभग 5.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुस्तकालय एवं सभागार भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का मूल आधार है और एक शिक्षित समाज ही विकास की गति को आगे बढ़ाने में सक्षम होता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न सुधारात्मक कदम उठा रही है, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की शिक्षा संबंधी सोच का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिल रही है।

उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशा रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रभावी प्रयास कर रही है।

संजय अवस्थी ने हाल ही में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी के साथ समन्वय और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव-निर्वाचित प्रतिनिधि जनता के हित में समय का सदुपयोग करेंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण स्वस्थ जीवन के लिए अनिवार्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन न बने, बल्कि सभी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लें।

विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों और सामाजिक संस्थाओं के लिए वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। उन्होंने हरथू खेल मैदान, बैरटी क्षेत्र में सड़क निर्माण तथा ठांगर में स्नानागार निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही महिला मंडल बसंतपुर, कहडोग, पूरायना, हरथू तथा एक युवक मंडल को 11-11 हजार रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के लिए 2,100 रुपये तथा आयोजन समिति के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की गई। उन्होंने रुग गांव-मधम सड़क निर्माण, जोल खड्ड से हरथू-बसंतपुर सड़क की मेटलिंग और टारिंग के लिए आवश्यक धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त भेलनाला-हरथू सिंचाई योजना को शीघ्र आरम्भ करने की बात भी कही।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

समारोह के अंतर्गत ग्राम सुधार सभा और विद्यालय के सहयोग से मेला एवं कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया, जबकि विश्व पर्यावरण दिवस पर आधारित जागरूकता प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राम रतन बंगा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, महिला मंडलों के पदाधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930