नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा नेताओं श्रीकांत, टंडन और बिंदल ने ‘संगठन पर्व 2024-25’ की बैठक में भाग लिया – भारतीय नेशनल न्यूज

भाजपा नेताओं श्रीकांत, टंडन और बिंदल ने ‘संगठन पर्व 2024-25’ की बैठक में भाग लिया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह जी को कभी सही मायने में सम्मान नहीं दिया: टंडन

शिमला: भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह-प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में ‘संगठन पर्व 2024-25’ की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने की। इसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष सहित विभिन्न राज्यों के संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
संजय टंडन ने बैठक को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इसने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने दिवंगत प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को भी राजनीति का विषय बना लिया है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह को उनके जीवनकाल में वह सम्मान कभी नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे।

गांधी परिवार ने हमेशा अन्य नेताओं के साथ अन्याय किया: श्रीकांत

भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह वही पार्टी है, जिसने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सुपर पीएम के रूप में सोनिया गांधी को स्थापित कर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़कर डॉ. सिंह का सार्वजनिक अपमान किया था। श्रीकांत ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने हमेशा अपने परिवार से बाहर के नेताओं के साथ अन्याय किया, चाहे वे सरदार पटेल हों, बाबासाहेब आंबेडकर, या पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव।

नरसिम्हा राव जी का अपमान कांग्रेस की सोच को दर्शाता है: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने कई बड़े नेताओं का अपमान किया है। नरसिम्हा राव जी के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में न होने देने की घटना इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह और अन्य दिवंगत नेताओं को उचित सम्मान दिया, जो कांग्रेस के नेतृत्व में संभव नहीं हो पाया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728