नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तुलसी दिवस और शहीदी दिवस पर औषधीय पौधों का वितरण और जागरूकता अभियान – भारतीय नेशनल न्यूज

तुलसी दिवस और शहीदी दिवस पर औषधीय पौधों का वितरण और जागरूकता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तुलसी पूजन दिवस के शुभ अवसर पर एक सामाजिक संगठन द्वारा सोलन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने मॉल रोड पर स्थानीय निवासियों से तुलसी पूजन दिवस से जुड़े सवाल पूछे और इसकी महत्ता के बारे में जानकारी साझा की। इसके साथ ही छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस पर उनकी वीरता और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संगठन द्वारा नागरिकों के बीच 20 से अधिक औषधीय पौधे, जैसे अश्वगंधा, जामुन, पत्थरचट्टा, एलोवेरा और बाम, वितरित किए गए। साथ ही, लोगों को स्वस्थ जीवन जीने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण के संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है, और इसकी पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी पूजन से पापों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के अंत में संगठन के संस्थापक और सदस्यों ने सभी को तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में ऐसे प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031