नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. धनीराम शांडिल का सोलन दौरा: विकास कार्यों की शृंखला का उद्घाटन व शिलान्यास – भारतीय नेशनल न्यूज

डॉ. धनीराम शांडिल का सोलन दौरा: विकास कार्यों की शृंखला का उद्घाटन व शिलान्यास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, दिनांक 25.12.2024

डॉ. शांडिल 26 व 27 दिसंबर को सोलन में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 26 और 27 दिसंबर 2024 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।

26 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे, डॉ. शांडिल पुलिस मैदान, सोलन में जिला पत्रकार संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

27 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे, वे वार्ड नंबर 8 में जौणाजी मार्ग से धाली और नडोह के लिए मार्ग निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय नडोह के पास नाले के निर्माण, पेवर बिछाने के कार्य, और सीढ़ियों के निर्माण का लोकार्पण करेंगे।

सुबह 11:30 बजे, मंत्री जी मुख्य जलापूर्ति भंडारण टैंक की छत का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात, नए जलापूर्ति भंडारण टैंक और वार्ड नंबर 11 के शामती क्षेत्र में साईं मंदिर के पास नाले के तटीकरण कार्य की आधारशिला रखेंगे।

दोपहर 12:00 बजे, वे पुराने उपायुक्त कार्यालय से सनी साइड पार्क तक सड़क निर्माण और पेवर बिछाने, वार्ड नंबर 12 के एंट्री गेट, एम्बुलेंस मार्ग सनी साइड, और सैनिक विश्राम गृह क्षेत्र में पेवर बिछाने के कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर 12:25 बजे, बाईपास सपरून पर शहीद स्मारक पार्क में विभिन्न सुविधाओं, पैदल पथ, और पार्किंग निर्माण कार्य की आधारशिला रखी जाएगी।

दोपहर 12:55 बजे, जवाहर पार्क (वार्ड नंबर 6) में ओपन एयर थिएटर का उद्घाटन किया जाएगा।

दोपहर 1:20 बजे, नगर निगम कार्यालय सोलन में बैठक सभागार और अम्बेडकर हॉल में महापौर कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।

अंत में, दोपहर 2:45 बजे, रबौन में आंगनवाड़ी भवन का उद्घाटन होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930