नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर पंचायत कुनिहार के संबंध में अधिसूचना – भारतीय नेशनल न्यूज

नगर पंचायत कुनिहार के संबंध में अधिसूचना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
सोलन – दिनांक 24.12.2024

प्रदेश सरकार ने नगर पालिका अधिनियम, 1994 की धारा 80 की उपधारा (1) और धारा 4 की उपधारा (7) के तहत सोलन जिले में नगर पंचायत कुनिहार को अधिसूचित किया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन, अजय कुमार यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कुनिहार में निम्नलिखित क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है:

  • पटवार वृत्त कुनिहार के मोहाल थावना का 316,873 वर्ग मीटर क्षेत्र।
  • पटवार वृत्त हाटकोट के मोहाल कोठी फर्स्ट का 343,979 वर्ग मीटर क्षेत्र।
  • पटवार वृत्त हाटकोट के मोहाल हाटकोट का 570,187 वर्ग मीटर क्षेत्र।
  • पटवार वृत्त हाटकोट के उप-महाल कोठी सेकंड का 181,112 वर्ग मीटर क्षेत्र।
  • पटवार वृत्त कुनिहार के मोहाल ऊंचा गांव का 394,047 वर्ग मीटर क्षेत्र।
  • पटवार वृत्त हाटकोट के उप-महाल पुलहाडा का 111,129 वर्ग मीटर क्षेत्र।

इन सभी को मिलाकर कुल 1,917,327 वर्ग मीटर क्षेत्र नगर पंचायत कुनिहार में सम्मिलित किया गया है।

अजय कुमार यादव ने कहा कि अधिसूचना के लागू होने के बाद नगर पंचायत कुनिहार की भूमि और भवनों को तीन वर्ष की अवधि के लिए संपत्ति कर से छूट दी गई है। इसके अलावा, इन क्षेत्रों के निवासियों को पूर्व की भांति अधिकार अभिलेख के वाजीब-उल-अर्ज में प्रथागत अधिकार उपलब्ध रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930