नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जुब्बल में भाजपा का नया दांव: मीनाक्षी मानटा बनीं मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस पर बरसे कर्ण नंदा – भारतीय नेशनल न्यूज

जुब्बल में भाजपा का नया दांव: मीनाक्षी मानटा बनीं मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस पर बरसे कर्ण नंदा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जुब्बल मंडल में भाजपा ने महिला नेतृत्व पर खेला दांव, मीनाक्षी बनीं मंडल अध्यक्षा

चेतन ब्रागटा और कर्ण नंदा ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस सरकार पर नंदा का आरोप: ठेकेदारों को 820 करोड़ का भुगतान नहीं, ठियोग डिविजन में 2.5 करोड़ और जुब्बल में 2 करोड़ की देनदारी

जुब्बल/ठियोग/शिमला: भाजपा जुब्बल मंडल के अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया का आयोजन रेस्ट हाउस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी व चुनाव अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता चेतन ब्रागटा, जिला अध्यक्ष अरुण फालटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, कोटखाई नावर मंडल के नए अध्यक्ष सुंदर सिंह डोगरा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में मीनाक्षी मानटा को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर चेतन ब्रागटा और कर्ण नंदा ने मीनाक्षी को शुभकामनाएं दीं। कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और हिमाचल प्रदेश में 19 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाकर भाजपा ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।

उन्होंने कहा कि जुब्बल, नावर और कोटखाई मंडल में 25,000 से अधिक सदस्यता यह दर्शाती है कि भाजपा का संगठन बेहद मजबूत है। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं से बेखबर है।

नंदा ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदारों की देनदारी 820 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिसमें ठियोग डिविजन का 2.5 करोड़ और जुब्बल डिविजन का 2 करोड़ शामिल है। सरकार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि एक्सईएन के पानी और टेलीफोन बिल तक का भुगतान नहीं हो पा रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत गंभीर है। 2024-25 सत्र में सरकारी स्कूलों में केवल 22,146 बच्चों ने दाखिला लिया है, जबकि निजी स्कूलों में यह संख्या 46,426 तक पहुंच गई है। उन्होंने शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र से संबंध रखते हैं, लेकिन उन्होंने कोई नया विकास कार्य शुरू नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय किए गए कार्यों का ही उद्घाटन कर वाहवाही लूटी जा रही है। यदि सरकार ने कोई ठोस कार्य किया है तो उसका “व्हाइट पेपर” जारी करे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930