नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा रहा फ्लॉप : रतन पाल – भारतीय नेशनल न्यूज

अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा रहा फ्लॉप : रतन पाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बदले की भावना से कार्य कर रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वर्तमान विधायक संजय अवस्थी

 

सोलन/अर्की, भाजपा जिला।अध्यक्ष रतन पल सिंह ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा रहा फ्लॉप, अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोहारघाट में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का दौरा बिल्कुल फ्लॉप रहा । क्षेत्र की जनता को सुबह लगभग 10 बजे का समय देकर मुख्यमंत्री खुद आनन फानन में दोपहर लगभग 12 बजे लोहारघाट पहुंचे । उन्होंने कहा कि कुछ खास भीड़ नहीं जुड़ा पाए विधायक संजय अवस्थी, अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोहार घाट में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए विधायक संजय अवस्थी व ब्लॉक अर्की के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में दिन रात एक करने के बावजूद भी वह लोगों की भीड़ नहीं जुटा पाए जिससे कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु भी काफी मायूस दिखे । कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व में की गई झूठी घोषणाओं के कारण क्षेत्र के लोग विधायक व मुख्यमंत्री से खासे नाराज दिखे और उन्होंने इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से बाय काट किया।

 

अर्की विधानसभा क्षेत्र की भोली भाली जनता को ठगा गया : अर्की विधानसभा क्षेत्र की भोली-भाली जनता को पहले से भारतीय जनता पार्टी द्वारा खोले गए संस्थाओं को बंद किया व अपनी झूठी घोषणाएं करके क्षेत्र की जनता को ठगा गया है । इस बार फिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने लोहारघाट में आकर क्षेत्र के लोगों को एक और जुमला थमा दिया और क्षेत्र की जनता को गुमराह किया । जोकि जनता के बीच मुख्यमंत्री के लिए मजाक का विषय बना रहा ।

 

बदले की भावना से कार्य कर रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वर्तमान विधायक संजय अवस्थी : अर्की विधानसभा क्षेत्र में पूर्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करोड़ों रुपए की सौगातें देकर बहुत से संस्थान क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित किए थे लेकिन वर्तमान के कांग्रेस सरकार ने इन सभी संस्थाओं को बंद करके बदले की भावना से कार्य किया । इसमें दाडलाघाट में बंद किया गया BDO दफ्तर, कुनिहार में IPH का सब डिवीजन, जयनगर में लोक निर्माण विभाग का सब डिवीजन व लगभग 10 अन्य संस्थान जो सुचारू रूप से चल रहे थे उनको बंद करके क्षेत्र की जनता को मायूस किया ।

 

जबरदस्ती हाथ खड़े करवाते रहे मुख्यमंत्री : लोहारघाट की जनता के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु जबरदस्ती भगवान का वास्ता याद दिलाकर हाथ खड़े करवाते रहे और और क्षेत्र की जनता से जबरदस्ती अपनी पीठ थपथवाते रहे । जो कि क्षेत्र की जनता के बीच हंसी का विषय बना रहा।

 

मुख्यमंत्री और विधायक को क्षेत्र की जनता देगी करारा जवाब : अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता का कहना है कि आने वाले समय में झूठी घोषणाएं करने वाले मुख्यमंत्री व विधायक को जनता करारा जवाब देगी और सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930