नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. शांडिल ने विनोद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि – भारतीय नेशनल न्यूज

डॉ. शांडिल ने विनोद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, दिनांक 10.12.2024

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, तथा सैनिक कल्याण मंत्री, डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज यहां एक श्रद्धांजलि सभा में प्रसिद्ध समाजसेवी और मेरिडियन कंपनी समूह के अध्यक्ष विनोद गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर डॉ. शांडिल ने कहा कि अचानक विनोद गुप्ता के निधन की खबर ने हमें गहरे आघात में डाल दिया है। हम सभी ने एक महान और नेक इंसान को खो दिया है, जो हमारे सबसे अच्छे साथियों में से एक थे।

उन्होंने कहा कि विनोद गुप्ता फार्मा क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ थे और वे अत्यंत उत्साही एवं विनम्र व्यक्तित्व के मालिक थे। उनके योगदानों को याद करते हुए, डॉ. शांडिल ने कहा कि स्व. विनोद गुप्ता ने समाज में निस्वार्थ सेवा की जो हमेशा याद रखी जाएगी। उनकी बताई राहों पर चलकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

डॉ. शांडिल ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति और सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

 

इस अवसर पर नगर निगम की अध्यक्ष उषा शर्मा, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव कुमार, जतिन साहनी, पंकज सूद और सोलन शहर के अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने विनोद गुप्ता की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031