नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “कांग्रेस की झूठी गारंटियों का पर्दाफाश किया भाजपा ने: श्रीकांत शर्मा” – भारतीय नेशनल न्यूज

“कांग्रेस की झूठी गारंटियों का पर्दाफाश किया भाजपा ने: श्रीकांत शर्मा”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी, तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने झूठी गारंटियों का बड़ा प्रचार किया। लेकिन भाजपा ने कांग्रेस के इन झूठे वादों और भ्रष्टाचार को जनता के सामने उजागर करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस ने झूठी गारंटियों का सहारा लिया, लेकिन वहां की जनता ने इन वादों को खारिज करते हुए कांग्रेस का सफाया कर दिया। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि “काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।”

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता को एक बार झूठ बोलकर सत्ता हासिल कर सकती है, लेकिन उसे चला नहीं सकती। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक समझ पहले ही कम थी और अब कांग्रेस के नेताओं की दशा और भी खराब हो गई है। न वे सरकार चला पा रहे हैं और न ही संगठन को संभाल पा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930