नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल सरकार को न्यायपालिका की फटकार – भारतीय नेशनल न्यूज

हिमाचल सरकार को न्यायपालिका की फटकार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल सरकार को न्यायपालिका की फटकार: अनुराग ठाकुर का निशाना

9 दिसंबर 2024, हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिव्यांगों के अधिकारों की अनदेखी पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार को न्यायपालिका द्वारा फटकार लगाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हिमाचल की कांग्रेस सरकार जनहित और प्रदेशहित की उपेक्षा के कारण न्यायपालिका से बार-बार फटकार झेल रही है। बावजूद इसके, सरकार के रवैये में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।”

श्री ठाकुर ने सरकार को “निकम्मी और निर्लज्ज” करार देते हुए कहा कि यह सरकार अपनी नीतियों और फैसलों से न केवल जनता का, बल्कि न्यायपालिका का भी विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा, “न्यायपालिका ने दिव्यांगों के अधिकारों की अनदेखी पर सरकार को शर्मसार करने वाली फटकार लगाई। यह सरकार इतनी कर्तव्यहीन है कि दिव्यांगों के हितों की पैरवी के लिए एक वकील तक खड़ा नहीं कर पाई।”

उन्होंने आगे कहा कि न्यायपालिका से कांग्रेस सरकार को फटकार मिलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में, हाईकोर्ट ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन न देने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पूजा ठाकुर के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें नौकरी देने के बजाय दर-दर भटकने पर मजबूर किया, जिस पर भी न्यायपालिका ने सरकार को फटकार लगाई।

 

श्री ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा, “हाईकोर्ट ने HPTDC के 18 होटलों पर ताला लगाने का आदेश दिया, जो सरकार के कुप्रबंधन का प्रमाण है।” उन्होंने कहा कि सरकार न्यायपालिका, जनता और प्रदेश के हितों को संतुष्ट करने में पूरी तरह विफल रही है। फिर भी, बेशर्मी से अपने कार्यकाल का जश्न मनाने में जुटी हुई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930