नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश सरकार ठगी पर जश्न मना रही है: प्यार सिंह – भारतीय नेशनल न्यूज

प्रदेश सरकार ठगी पर जश्न मना रही है: प्यार सिंह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला, प्रदेश भाजपा मीडिया सह संयोजक कंवर प्यार सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश सरकार अपने दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनता से किए गए वादों की अनदेखी और ठगी पर जश्न मना रही है। जैसे कांग्रेस ने सत्ता में आते ही 11 दिसंबर 2022 को जनता से किए गए वादों से मुंह मोड़ लिया, उससे हर वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

विकास की बजाय सरकार ने अपनी पहली कार्रवाई के रूप में 1500 से अधिक संस्थान बंद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पहले कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन युवाओं के लिए रोजगार के अवसर समाप्त कर दिए हैं।

महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने का जो वादा किया था, वह अब भी अटके हुए हैं। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग वेतन की कमी से जूझ रहा है, जबकि कई कर्मचारियों को पेंशन तक नहीं मिल पा रही है। रिटायर कर्मचारी अपनी ही पेंशन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

प्रदेशवासियों को अब यकीन हो गया है कि कांग्रेस नेताओं ने उन्हें धोखा दिया है। आने वाला 11 दिसंबर का दिन फर्जी वादों और ठगी की याद दिलाएगा। विकास कार्य रुके हुए हैं, और ठेकेदारों को भुगतान न होने की वजह से उनके काम रुक गए हैं, जिससे उनकी आजीविका पर संकट आ गया है।

सीपीएम और उनके सहयोगियों पर सरकार भारी रकम खर्च कर रही है, जबकि 25000 करोड़ से अधिक कर्ज लेकर यह सरकार कंगाली की ओर बढ़ रही है। पर्यटन निगम के होटलों के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय की टिप्पणी इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का पर्यटन उद्योग सरकार की नीतियों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुल मिलाकर, 11 दिसंबर प्रदेश में ठगी और फर्जी वादों के रूप में इतिहास में दर्ज होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31