नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द घूमने और अपनी इच्छानुसार लाभ पाने की यह कहानी हिमाचल प्रदेश में चल रही है। – भारतीय नेशनल न्यूज

मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द घूमने और अपनी इच्छानुसार लाभ पाने की यह कहानी हिमाचल प्रदेश में चल रही है।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में दो गुट बन चुके हैं, एक गुट राहुल गांधी का और दूसरा प्रियंका गांधी वाड्रा का। इस स्थिति में पार्टी और सरकार के अंदर अलग-अलग विचारधाराएं और मत अलग-अलग नज़र आते हैं: वर्मा

मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द घूमने और अपनी इच्छानुसार लाभ पाने की यह कहानी हिमाचल प्रदेश में चल रही है।

शिमला, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक बलबीर वर्मा ने कांग्रेस पार्टी और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह भ्रष्ट सरकार किस बात का जश्न मना रही है? क्या सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी करने का? या स्टांप ड्यूटी में इजाफा करने का? क्या हिमाचल के पर्यटन होटल बंद होने का? या क्या इन होटलों को अपने चहेतों को सौंपने की योजना का? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस केवल ठगों का एक समूह बन चुकी है, जो हर जगह सिर्फ जनता को ठगने का काम करती है। जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है, तब से जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। हिमाचल प्रदेश में यदि किसी को लाभ हो रहा है तो वह केवल मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को ही मिल रहा है।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि हिमाचल प्रदेश में निगम और बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, और इसके लिए कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री की परिक्रमा कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री और उनके संगठन के बीच कोई तालमेल नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दोनों प्रमुख गुट, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच मतभेद गहरे हो चुके हैं और कांग्रेस पार्टी के भीतर कोई स्थिर नेतृत्व नहीं है। हिमाचल में भी यही स्थिति है, कांग्रेस एक बिखरा हुआ दल है और मुख्यमंत्री और उनके करीबी दोस्तों की स्थिति सभी को ज्ञात है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के मित्रों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। हिमाचल में यह पूरी तरह से परिलक्षित हो रहा है कि मुख्यमंत्री परिक्रमा करने से हर तरह का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

वर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेताओं को हिमाचल प्रदेश की वास्तविक स्थिति से कोई वास्ता नहीं है। यहां की जनता परेशान है, अस्पतालों में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, कर्ज बढ़ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री और उनका प्रशासन बस गहरी नींद में हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31